Delhi में आसान पैसों के लिए कैब ड्राइवर की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा
Delhi: राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में आसान पैसों के लालच में एक कैब ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दो दिनों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी श
Delhi: राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में आसान पैसों के लालच में एक कैब ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दो दिनों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर की गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे।
यह घटना 24 जुलाई 2026 को सामने आई जब पुलिस को कृष्णा नगर के मेट्रो पिलर नंबर 90 के पास एक घायल व्यक्ति की सूचना मिली। घायल व्यक्ति की पहचान वेस्ट विनोद नगर निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई। उन्हें तुरंत Dr. Hedgewar Hospital ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार के शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया।
शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपियों ने लूट के इरादे से निर्माण विहार के पास V3S Mall के लिए कैब बुक की थी। जांच में पता चला कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी और उन्होंने जल्दी पैसा कमाने के लिए इस साजिश को रचा था। पुलिस ने CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों का पीछा किया और उन्हें न्यू सीलमपुर से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में न्यू सीलमपुर का रहने वाला 20 साल का अयान और 19 साल का साहिल शामिल हैं। अयान पर पहले से लूट और स्नैचिंग के चार केस दर्ज हैं, जबकि साहिल पर एक स्नैचिंग का मामला दर्ज है। इनके साथ न्यू सीमापुरी का एक 17 साल का किशोर भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमन ने अयान के फोन से Rapido कैब बुक की थी।
वारदात के दौरान आरोपियों ने चित्रा विहार रेड लाइट के पास ड्राइवर पर चाकू से हमला किया। जब स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया, तो घबराकर आरोपियों ने खून से सनी कार को ईस्ट आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े, पीड़ित की गाड़ी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस चौथे आरोपी अमन कुरैशी की तलाश में छापेमारी कर रही है।