Delhi के बुराड़ी में युवक-युवती के मिले खून से लथपथ शव, बेरोजगारी और ब्रेकअप बनी मौत की वजह

Delhi: बुराड़ी के कमालपुर इलाके में एक किराए के मकान में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार दोपहर जब युवती की बहन घर पहुंची, तो उसने दोनों को खून से लथपथ पाया और तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस की शुरुआती जा

Delhi: बुराड़ी के कमालपुर इलाके में एक किराए के मकान में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार दोपहर जब युवती की बहन घर पहुंची, तो उसने दोनों को खून से लथपथ पाया और तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है।

मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय निखिल के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत के पिनाना गांव का रहने वाला था और बेरोजगार था। वहीं, युवती की पहचान 26 वर्षीय शिवांगिनी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली थी और दिल्ली में NIC में काम करती थी। दोनों पिछले छह महीने से एक-दूसरे के संपर्क में थे और कमालपुर में एक किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह शिवांगिनी ने निखिल से रिश्ता तोड़ने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि निखिल का बेरोजगार होना इस ब्रेकअप की मुख्य वजह बना। इसके बाद निखिल ने अपने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश भेजा और अपनी लाइव लोकेशन साझा की, जिसमें उसने मानसिक तनाव की बात करते हुए कोई बड़ा कदम उठाने का जिक्र किया था।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) राजा बांठिया ने बताया कि मौके से एक पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हथियार लाइसेंसी था या अवैध। क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।