Delhi में मानसून को लेकर BSES अलर्ट, बिजली कटौती रोकने के लिए बनाए वॉर रूम और QRT टीमें
Delhi: दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव के दौरान बिजली की समस्या को कम करने के लिए BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) और BSES Yamuna Power Limited (BYPL) ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा और बिज
Delhi: दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव के दौरान बिजली की समस्या को कम करने के लिए BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) और BSES Yamuna Power Limited (BYPL) ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा और बिजली कटौती को कम करने के लिए एक खास मानसून एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए वॉर रूम और क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) तैनात की गई हैं।
BSES के मुताबिक, वे दिल्ली के 54 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं और लगभग 2.25 करोड़ निवासियों को सुरक्षित और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंपनी ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में ट्रांसफार्मर की ऊंचाई बढ़ाई गई है ताकि पानी भरने से शॉर्ट सर्किट न हो। साथ ही स्विचगियर में नमी रोकने और ट्रांसफार्मर के चारों ओर सही फेंसिंग सुनिश्चित करने का काम किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से, अगर किसी इलाके में ज्यादा पानी भरता है, तो जान-माल के खतरे को रोकने के लिए वहां की बिजली पहले ही बंद की जा सकती है।
कंपनी ने आम लोगों के लिए कुछ जरूरी सुरक्षा गाइडलाइन्स भी जारी की हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली के खंभों, सबस्टेशन और स्ट्रीट लाइट से दूर रहें, खासकर बारिश के समय। बच्चों को जलभराव वाले पार्कों और बिजली के उपकरणों के पास न जाने दें। घर की इंटरनल वायरिंग की जांच किसी लाइसेंस प्राप्त इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर से कराने और घर में Earth Leakage Circuit Breaker (ELCB) लगाने की सलाह दी गई है।
| क्षेत्र/सेवा | संपर्क नंबर/माध्यम |
|---|---|
| दक्षिण और पश्चिम दिल्ली (BRPL) | 19123 या 011-49516707 |
| पूर्व और मध्य दिल्ली (BYPL) | 19122 या 011-41999808 |
| WhatsApp (BRPL) | 8800919123 |
| WhatsApp (BYPL) | 8745999808 |
| मोबाइल ऐप | BRPL Power App और BYPL Connect |
इसके अलावा, लोगों से बिजली चोरी और सड़क मरम्मत के लिए की जा रही बिना प्लानिंग वाली खुदाई की शिकायत करने को कहा गया है, क्योंकि इससे बिजली गुल होने और हादसे होने का खतरा रहता है।