Delhi के BK Dutt Colony में भीषण आग, महिला और 2 बच्चों की मौत
Delhi: राजधानी दिल्ली के लोधी रोड इलाके में स्थित बी.के. दत्त कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों की जान चली गई। आग घर की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिसने देखते ही
Delhi: राजधानी दिल्ली के लोधी रोड इलाके में स्थित बी.के. दत्त कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों की जान चली गई। आग घर की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिसने देखते ही देखते पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को सुबह 10:21 बजे आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 11:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। जब दमकल कर्मियों ने घर के अंदर तलाशी ली, तो उन्हें महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, मरने वाले बच्चे दो बेटियां थीं।
यह घटना बी-ब्लॉक में चावला स्वीट्स के सामने की है, जो लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। मौके पर स्टेशन ऑफिसर मनोज और असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर राजेश शुक्ला ने बचाव कार्य की निगरानी की। आग बुझने के बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया ताकि दोबारा आग न भड़के।
पुलिस और फायर विभाग की टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि आग आखिर शुरू कैसे हुई। शुरुआती तौर पर एयर कंडीशनर (AC) ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।