Delhi: राजधानी के Bikaner House में इन दिनों कला और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिल रहा है। यहां महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की दुर्लभ कलाकृतियों को लेकर दो विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। इन प्रदर्शनियों के जरिए भारत
Delhi: राजधानी के Bikaner House में इन दिनों कला और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिल रहा है। यहां महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की दुर्लभ कलाकृतियों को लेकर दो विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। इन प्रदर्शनियों के जरिए भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को चित्रों के रूप में पेश किया गया है, जिसे देखने के लिए आम लोग मुफ्त में जा सकते हैं।
प्रदर्शनियों के नाम और खास बातें क्या हैं?
Bikaner House के अरज़ानी एटलियर प्रिवेट में ‘दखिन दिल्ली: ए सेक्रेट डायलॉग’ (Dakhin Dilli: A Sacred Dialogue) और ‘प्रिंट्स ऑफ डिवाइन’ (Prints of Divine) नाम की दो प्रदर्शनियां चल रही हैं। इनमें राजा रवि वर्मा के मशहूर ओलियोग्राफ्स और प्रिंट्स रखे गए हैं। इन चित्रों में लक्ष्मी, सरस्वती, श्री राम पंचायतन, मोहिनी, वेणु गोपाल और राधा रुकमणी जैसे प्रतिष्ठित रूप शामिल हैं। इसके साथ ही एम. वी. धुरंधर और के. एस. सिद्धलिंगस्वामी जैसे अन्य कलाकारों की कृतियां भी यहां मौजूद हैं।
कब तक देख सकते हैं और एंट्री फीस कितनी है?
यह आयोजन 11 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है और 10 मई 2026 तक चलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इन प्रदर्शनियों में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। रसेल गुजराल अंसल ने इन प्रदर्शनियों को क्यूरेट किया है, जबकि ‘प्रिंट्स ऑफ डिवाइन’ के चित्र दिल्ली के ही संग्राहक प्रेम खंडेलवाल के निजी कलेक्शन से लिए गए हैं।
आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारियां
| विवरण |
जानकारी |
| स्थान |
Bikaner House, Delhi |
| अंतिम तारीख |
10 मई 2026 |
| प्रवेश शुल्क |
बिल्कुल फ्री |
| मुख्य कलाकार |
राजा रवि वर्मा और अन्य |
| आयोजक |
RGA ग्रुप |