Delhi के जापानी पार्क में लगेगा देश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर, CM रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन

Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में देश के सबसे बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इस मेगा कैंप का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। यह पूरा अभियान भारतीय सशस्त्र बलों और थैलेस

Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में देश के सबसे बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इस मेगा कैंप का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। यह पूरा अभियान भारतीय सशस्त्र बलों और थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों के लिए समर्पित किया गया है।

इस बड़े आयोजन की तैयारी Lakshmi Taru Foundation द्वारा की जा रही है। फाउंडेशन का लक्ष्य करीब 3100 यूनिट रक्त इकट्ठा करना है, ताकि Guinness Book of World Records में एक नया कीर्तिमान बनाया जा सके। इस अभियान के जरिए लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि सेना के लिए एक बूंद और हर एक बूंद किसी को नया जीवन दे सकती है।

रक्तदान शिविर का मुख्य आयोजन 2 अगस्त 2026 को होगा। इससे पहले 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस के मौके पर एक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। इस रैली का मकसद लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस नेक काम से जोड़ना है।

इकट्ठा किया गया रक्त Armed Forces Transfusion Centre (AFTC), AIIMS, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, हिंदू राव अस्पताल, लायंस ब्लड सेंटर और रोटरी ब्लड सेंटर जैसे अधिकृत केंद्रों को भेजा जाएगा। इस आयोजन में लक्ष्मी तरु फाउंडेशन के अध्यक्ष विपिन गर्ग, महासचिव अंकित गर्ग, डॉ. महेश कुमार, सिंपल अरोड़ा और आचार्य धर्मबीर जैसे लोग शामिल रहेंगे।