Delhi के Begumpur में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, दूध लेने जा रही महिला की मौत

Delhi: बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ राजीव नगर में बन रही एक बिल्डिंग की कंस्ट्रक्शन लिफ्ट अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। यह घटना रविवार सुबह की है जब इलाके में

Delhi: बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ राजीव नगर में बन रही एक बिल्डिंग की कंस्ट्रक्शन लिफ्ट अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। यह घटना रविवार सुबह की है जब इलाके में लोग अपने रोजमर्रा के कामों में जुटे थे।

पुलिस को इस हादसे की जानकारी सुबह करीब 9:20 बजे मिली। बताया जा रहा है कि 46 साल की मंजू अपने घर से दूध खरीदने जा रही थीं। इसी दौरान वह निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से गुजरीं और ऊपर से गिरती हुई मटेरियल लिफ्ट उनके ऊपर आ गिरी। मंजू को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक मजदूर भी घायल हुआ है।

Delhi Police ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे और मटेरियल लिफ्ट को सड़क के ऊपर लगाया गया था, जो नियमों के खिलाफ है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।