Delhi के बेगमपुर में लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने 4 नाबालिगों को पकड़ा
Delhi: रोहिणी जिले की बेगमपुर थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात को सुलझाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। इन लड़कों को तकनीकी निगरानी और
Delhi: रोहिणी जिले की बेगमपुर थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात को सुलझाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। इन लड़कों को तकनीकी निगरानी और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया।
पुलिस ने पकड़े गए नाबालिगों की निशानदेही पर लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है। बरामद किए गए सामान में 400 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक बैग शामिल है जिसमें सुरक्षा गार्ड की वर्दी रखी थी। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लोहे की रॉड भी जब्त की है।