Delhi के Ambedkar Nagar में ऑटो चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए दो चोरी के ऑटो
Delhi: दक्षिण दिल्ली की Ambedkar Nagar पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ऑटो चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की और आरोपी के पास से दो चोरी के ऑटो-रिक्शा भी बरामद किए हैं।

DCP South Delhi ने जानकारी दी कि इस गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के दो पुराने मामले सुलझा लिए गए हैं। पुलिस ने साफ किया कि दक्षिण जिला पुलिस इलाके में गाड़ी चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
गौरतलब है कि इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इससे पहले 17 जुलाई को भी South District Police की Anti-Auto Theft Squad ने अंबेडकर नगर के रहने वाले प्रदीप उर्फ प्रवीण को पकड़ा था। उस समय पुलिस ने आरोपी के पास से पांच चोरी के स्कूटर और एक मोबाइल फोन बरामद किया था, जिससे पांच अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ था।