Delhi के Amar Colony में बाइक सवार बदमाशों ने बाउंसर को मारी गोली, हालत गंभीर

Delhi: राजधानी के अमर कॉलोनी इलाके में बाइक सवार चार युवकों ने एक बाउंसर पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने बाउंसर की छाती में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत दिल्ली के GTB Hospital में भर्ती कर

Delhi: राजधानी के अमर कॉलोनी इलाके में बाइक सवार चार युवकों ने एक बाउंसर पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने बाउंसर की छाती में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत दिल्ली के GTB Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के संबंध में अमर कॉलोनी के रहने वाले मोनू ने बताया कि उसका छोटा भाई Arun Kumar दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बाउंसर का काम करता था। हमले के बाद अरुण के बड़े भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस मामले में परिजनों का कहना है कि अरुण की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस अब अलग-अलग पहलुओं से इस वारदात की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमला किस वजह से किया गया। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।