Delhi Airport पर इलेक्ट्रिक स्कूटर के टायर में छिपाकर लाया जा रहा था सोना, Customs ने पकड़ा 869.5 ग्राम गोल्ड

Delhi: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर दिल्ली कस्टम्स के अधिकारियों ने सोने की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। एक यात्री इलेक्ट्रिक स्कूटर के टायर के अंदर छिपाकर 869.5 ग्राम 24 कैरेट सोना लेकर भारत आ र

Delhi: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर दिल्ली कस्टम्स के अधिकारियों ने सोने की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। एक यात्री इलेक्ट्रिक स्कूटर के टायर के अंदर छिपाकर 869.5 ग्राम 24 कैरेट सोना लेकर भारत आ रहा था। कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने सतर्कता दिखाते हुए इस तस्करी को पकड़ा है।

यह पूरा मामला 6 अगस्त 2026 का है। पकड़ा गया यात्री जेद्दा से मुंबई और फिर वहां से इंडिगो की फ्लाइट 6E-6133 के जरिए दिल्ली पहुंचा था। यात्री के पास घरेलू सामान के साथ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर चेक-इन बैगेज में था। हालांकि यात्री डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से आसानी से गुजर गया था, लेकिन जब सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग हुई तो अधिकारियों को कुछ शक हुआ।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सोने को बहुत ही चालाकी से स्कूटर के टायरों के सॉलिड कोर के अंदर छिपाया गया था। गहन तलाशी के बाद वहां से सोने के 19 कटे हुए टुकड़े बरामद हुए, जिनका कुल वजन 869.5 ग्राम था। दिल्ली कस्टम्स (एयरपोर्ट एंड जनरल) ने इस मामले की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी जानकारी साझा की है।

कस्टम्स अधिकारियों ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कस्टम एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सोना कहां से आया था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है।