Delhi की हवा हुई एकदम साफ, 3 साल बाद AQI पहुंचा ‘Good’ कैटेगरी में, भारी बारिश ने किया कमाल

Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर ‘Good’ यानी अच्छी कैटेगरी में पहुंची है। लगातार हो रही मानसून की बारिश ने शहर के प्

Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर ‘Good’ यानी अच्छी कैटेगरी में पहुंची है। लगातार हो रही मानसून की बारिश ने शहर के प्रदूषण को धो डाला, जिससे हवा की क्वालिटी में जबरदस्त सुधार देखा गया है।

Central Pollution Control Board (CPCB) के मुताबिक, गुरुवार 9 जुलाई 2026 को दिल्ली का Air Quality Index (AQI) गिरकर 48 पर आ गया। इससे पहले एक दिन पहले यह 122 के स्तर पर था। याद दिला दें कि आखिरी बार सितंबर 2023 में हवा इतनी साफ हुई थी, जब AQI 45 दर्ज किया गया था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं की वजह से हवा में मौजूद धूल और जहरीले कण साफ हो गए। वैज्ञानिकों ने इसे ‘वॉशआउट इफेक्ट’ बताया है, जिसमें बारिश की बूंदें हवा में तैर रहे PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषकों को जमीन पर ले आती हैं। IMD ने इस दौरान भारी बारिश और बिजली गिरने का रेड अलर्ट भी जारी किया था, जबकि बुधवार से गुरुवार सुबह तक शहर में 72.6mm बारिश रिकॉर्ड की गई।

Centre for Science and Environment की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉयचौधुरी ने बताया कि मानसून की बारिश से हवा साफ तो हुई है, लेकिन इसे साल भर बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने जोर दिया कि केवल बारिश के भरोसे नहीं रहा जा सकता, बल्कि प्रदूषण के सभी मुख्य स्रोतों को कम करने के लिए पूरे साल ठोस कदम उठाने होंगे और एक जीरो-इमिशन रोडमैप तैयार करना होगा। CPCB के पूर्व लैब हेड दीपांकर साहा ने भी माना कि बारिश ने धूल और प्रदूषकों को हटाकर हवा को सांस लेने लायक बनाया है।