Bihar के दरभंगा में सड़क किनारे मिले सरकारी दवाओं के 6 बोरे, ग्रामीणों ने लगाया स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप

Bihar/Darbhanga : दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के सिरहुल्ली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे सरकारी दवाओं का एक बड़ा जखीरा मिला। ग्रामीणों ने सड़क के पास दवाओं से भरे 6 बोरे देखे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभ

Bihar/Darbhanga : दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के सिरहुल्ली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे सरकारी दवाओं का एक बड़ा जखीरा मिला। ग्रामीणों ने सड़क के पास दवाओं से भरे 6 बोरे देखे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

यह मामला 11 जुलाई 2026 की सुबह सामने आया। गांव के लोगों का कहना है कि सरकारी दवाओं का इस तरह सड़क किनारे मिलना स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि पता चल सके कि ये दवाएं कहां से आईं और इन्हें यहां किसने फेंका। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन दवाओं की खेप किस अस्पताल या केंद्र से जुड़ी थी।