Bihar: गया में टेक्नोलॉजी सेंटर और भोजपुर में एक्वा पार्क का शिलान्यास करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, देखें पूरा शेड्यूल
Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार, 15 जून 2026 को गया और भोजपुर जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। गया में एक आधुनिक टेक्नोलॉजी स
Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार, 15 जून 2026 को गया और भोजपुर जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। गया में एक आधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर बनेगा, जबकि भोजपुर में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एक्वा पार्क का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार गया जिले के खिजरसराय प्रखंड जाएंगे। यहां वे प्रस्तावित प्रौद्योगिकी केंद्र (Technology Centre) का भूमि पूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी मौजूद रहेंगे। MSME मंत्रालय के मुताबिक, यह केंद्र 20 एकड़ जमीन पर बनेगा। इसमें इंजीनियरिंग और कपड़ा परीक्षण जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी ट्रेनिंग और रोजगार के नए मौके मिलेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड स्थित नवादावेन पंचायत पहुंचेंगे। यहां वे बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में एक समेकित एक्वा पार्क (Integrated Aqua Park) का शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत करीब 31.20 करोड़ रुपये की लागत से 32 एकड़ में तैयार होगा। इसमें नेशनल लेवल की कार्प हैचरी भी बनाई जाएगी, जिससे मछली उत्पादन बढ़ेगा और जलीय कृषि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट का खर्च केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 60:40 के अनुपात में उठाएंगी।
इन कार्यक्रमों के अलावा मुख्यमंत्री पटना के मीठापुर में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।