Club Mahindra के नाम पर फर्जी वेबसाइट से 2.64 करोड़ की ठगी, Maharashtra साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR
Maharashtra: क्लब महिंद्रा के सदस्यों को निशाना बनाकर एक बड़ा साइबर फ्रॉड सामने आया है। जालसाजों ने कंपनी की फर्जी वेबसाइट और ईमेल का इस्तेमाल कर लोगों से मेंबरशिप अपग्रेड और डिस्काउंट के नाम पर करीब 2.64 करोड़ रुपये ठग
Maharashtra: क्लब महिंद्रा के सदस्यों को निशाना बनाकर एक बड़ा साइबर फ्रॉड सामने आया है। जालसाजों ने कंपनी की फर्जी वेबसाइट और ईमेल का इस्तेमाल कर लोगों से मेंबरशिप अपग्रेड और डिस्काउंट के नाम पर करीब 2.64 करोड़ रुपये ठग लिए। इस मामले में मुंबई की नोडल साइबर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
यह पूरा मामला तब खुला जब 23 जून को एक सदस्य ने कंपनी को इस गड़बड़ी के बारे में जानकारी दी। ठगों ने सदस्यों को लुभाने के लिए मेंबरशिप अपग्रेड और सालाना सब्सक्रिप्शन फीस (ASF) में भारी छूट का लालच दिया था। राजतेश गांगुली नाम के एक सदस्य ने 16 मई को मेंबरशिप अपग्रेड के लिए 1.26 लाख रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला।
जांच में पता चला कि ठगों ने कंपनी के अधिकारियों बनकर लोगों को धोखा दिया। इसमें ‘सुनील’ और रिलेशनशिप मैनेजर ‘मनीष पांडे’ जैसे फर्जी नामों का इस्तेमाल किया गया। ठगों ने भुगतान के लिए ऐसे थर्ड-पार्टी पेमेंट गेटवे का उपयोग किया जो कंपनी द्वारा अधिकृत नहीं थे।
| पीड़ित व्यक्ति | धोखाधड़ी का तरीका |
|---|---|
| राजतेश गांगुली | मेंबरशिप अपग्रेड के नाम पर 1.26 लाख रुपये की ठगी |
| शशि शर्मा, मोहित सक्सेना, असित राणा | फर्जी वेबसाइट के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए |
| अजय अग्रवाल, निमल गोयल, प्रदीप बोहरा | डिस्काउंट के झांसे में आकर रकम भेजी |
कंपनी की IT टीम ने जब एक फर्जी डोमेन mahindraholidaysandresorts.com को ब्लॉक किया, तो उसके ठीक अगले दिन ठगों ने mahindraholidaysandresort.com नाम से एक और मिलती-जुलती वेबसाइट बना ली। Mahindra Holidays & Resorts India Ltd (MHRIL) ने साफ किया है कि उनकी आधिकारिक वेबसाइट केवल clubmahindra.com है और किसी भी अनधिकृत गेटवे पर भुगतान न करें।