Delhi Airport पर CISF का हाईटेक प्रदर्शन, Water Jet Disruptor से निष्क्रिय करेंगे बम

Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक खास प्रोग्राम आयोजित किया। इस दौरान जवानों ने ‘वॉटर जेट डिसरप्टर’ नाम की हाई-टेक तकनीक का लाइव प्रदर्शन कि

Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक खास प्रोग्राम आयोजित किया। इस दौरान जवानों ने ‘वॉटर जेट डिसरप्टर’ नाम की हाई-टेक तकनीक का लाइव प्रदर्शन किया। इस पूरे अभ्यास का मकसद हवाई अड्डे पर सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करना था।

यह कार्यक्रम 5 जुलाई, 2026 को आयोजित किया गया था। इसमें बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) के जवानों को शामिल किया गया। सीआईएसएफ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए बताया कि इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य बी डीडीएस कर्मियों की काम करने की क्षमता को बढ़ाना है। संगठन ने कहा कि वह विशेष ट्रेनिंग और आधुनिक उपकरणों के जरिए देश की विमानन सुरक्षा को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर मौजूद आईपीएस अधिकारी बाबू राम (DIG/CASO) ने जवानों और अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विस्फोटक खतरों के तरीके बदल रहे हैं, इसलिए नियमित ट्रेनिंग और आधुनिक मशीनों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी जवानों से अपनी तकनीकी कुशलता को बढ़ाने की अपील की ताकि किसी भी बम निष्क्रिय करने वाले अभियान में तेजी से और सुरक्षित तरीके से कार्रवाई की जा सके।

वॉटर जेट डिसरप्टर तकनीक का इस्तेमाल मुख्य रूप से आईईडी (IED) जैसे विस्फोटक खतरों को सुरक्षित तरीके से खत्म करने के लिए किया जाता है। इस लाइव प्रदर्शन के जरिए जवानों को इस मशीन के सटीक उपयोग और इसे तैनात करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।