Mumbai में Christopher Nolan की फिल्म The Odyssey का प्रीमियर, दुनिया में सबसे पहले भारत में देखी गई फिल्म
Maharashtra: मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म The Odyssey को लेकर मुंबई पहुंचे। 10 और 11 जुलाई 2026 को मुंबई में इस फिल्म के प्रीमियर इवेंट रखे गए। खास बात यह रही कि 10 जुलाई को मुंबई में हुई स्क्रीनिंग दु
Maharashtra: मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म The Odyssey को लेकर मुंबई पहुंचे। 10 और 11 जुलाई 2026 को मुंबई में इस फिल्म के प्रीमियर इवेंट रखे गए। खास बात यह रही कि 10 जुलाई को मुंबई में हुई स्क्रीनिंग दुनिया की पहली पब्लिक स्क्रीनिंग थी, जिसके बाद ही यह फिल्म अन्य देशों में जाएगी।
Christopher Nolan का भारत से पुराना रिश्ता रहा है, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने अपनी किसी फिल्म का प्रीमियर भारत में किया। उन्होंने भारतीय दर्शकों की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया में सिनेमा की सबसे ज्यादा समझ और उत्साह रखने वाले लोग भारत में मिलते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मजाक में दर्शकों से पूछा कि फिल्म में Matt Damon और Tom Holland में से कौन ज्यादा बेहतर था, हालांकि बाद में उन्होंने दोनों की एक्टिंग को शानदार बताया।
फिल्म के लीड रोल में Matt Damon ने Odysseus और Tom Holland ने Telemachus का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में Anne Hathaway, Zendaya, Robert Pattinson, Lupita Nyong’o और Charlize Theron जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। एक्टर Matt Damon ने बताया कि इससे पहले फिल्म सिर्फ परिवार और दोस्तों को दिखाई गई थी, लेकिन मुंबई की स्क्रीनिंग उनके लिए पहली असली ऑडियंस का अनुभव था। वहीं Tom Holland ने भारतीय दर्शकों के जोश और एनर्जी की सराहना की।
फिल्म को लेकर आधिकारिक जानकारी यह है कि Central Board of Film Certification (CBFC) ने 9 जुलाई 2026 को इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किसी भी तरह की काट-छाँट या बदलाव का सुझाव नहीं दिया। The Odyssey अब 17 जुलाई 2026 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।