Mumbai में Christopher Nolan ने किया The Odyssey का प्रीमियर, बताया क्यों चुना भारत का यह शहर

Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म The Odyssey के इंडिया प्रीमियर के लिए मुंबई पहुंचे। 10 और 11 जुलाई 2026 को लोअर परेल के PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम और IMAX थिएटर में फिल्म की खास स्क्रीन

Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म The Odyssey के इंडिया प्रीमियर के लिए मुंबई पहुंचे। 10 और 11 जुलाई 2026 को लोअर परेल के PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम और IMAX थिएटर में फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर उनके साथ फिल्म के मुख्य कलाकार Matt Damon और Tom Holland भी मौजूद रहे।

Christopher Nolan ने बताया कि उन्होंने मुंबई को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें यहां के फिल्म कल्चर और दर्शकों से बहुत लगाव है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं और ऐसे दर्शक नहीं मिलते जिन्हें सिनेमा की इतनी गहरी समझ हो। Nolan का भारत में फिल्म लॉन्च करने का सपना पुराना था। उन्होंने 2020 में अपनी फिल्म Tenet का प्रीमियर भी भारत में करना चाहा था क्योंकि उसकी शूटिंग मुंबई में हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से वह प्लान पूरा नहीं हो पाया। अब The Odyssey के जरिए उन्होंने अपनी उस इच्छा को पूरा किया है।

मुंबई उन चुनिंदा चार शहरों में से एक था जहां इस फिल्म का ऑफिशियल प्रीमियर हुआ। बाकी तीन शहर लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क थे। फिल्म की प्रोड्यूसर Emma Thomas ने कहा कि भारत में सिनेमा के प्रति जो प्यार है, उसे अब हॉलीवुड भी पहचानने लगा है। उन्होंने बताया कि फिल्म Dunkirk की भारत में हुई स्क्रीनिंग ने भी इस फैसले में बड़ी भूमिका निभाई।

फिल्म के कलाकारों ने भी भारतीय दर्शकों की तारीफ की। Matt Damon ने कहा कि परिवार और दोस्तों के बाद मुंबई के लोग ही इस फिल्म को देखने वाले पहले असली दर्शक बने। वहीं Tom Holland ने सिनेमाघरों में भारतीय दर्शकों की एनर्जी को सबसे अलग बताया।

फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा गया। मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में IMAX के प्रीमियम टिकट करीब एक महीने पहले ही बिक चुके थे। CBFC ने इस फिल्म को बिना किसी कट के ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। The Odyssey पूरी दुनिया में 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में Anne Hathaway, Zendaya, Robert Pattinson, Lupita Nyong’o और Charlize Theron जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।