Mumbai आ रहे हैं Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland; नई फिल्म The Odyssey के लिए जुटेंगे सितारे
Maharashtra: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी अगली फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए मुंबई आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म के मुख्य कलाकार Matt Damon और Tom Holland भी भारत आएंगे। यह पहली बा
Maharashtra: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी अगली फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए मुंबई आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म के मुख्य कलाकार Matt Damon और Tom Holland भी भारत आएंगे। यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी फिल्म के ग्लोबल टूर में भारत को शामिल किया गया है।
Universal Pictures International ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि मुंबई को लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों के साथ प्रमोशन स्टॉप के तौर पर चुना गया है। यह दौरा जुलाई 2026 में होगा, हालांकि अभी तारीखों का फाइनल शेड्यूल तय नहीं हुआ है। फिल्म ‘The Odyssey’ पूरी दुनिया में 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।
मुंबई में इस फिल्म का प्रीमियर PVR Icon IMAX, Phoenix Palladium में आयोजित किया जाएगा। यह फिल्म एक पौराणिक पीरियड एपिक है जो होमर की प्राचीन ग्रीक कविता पर आधारित है। फिल्म में Matt Damon ने ओडिसियस और Tom Holland ने टेलीमैकस का किरदार निभाया है।
इस बड़ी फिल्म में Anne Hathaway, Robert Pattinson, Lupita Nyong’o, Samantha Morton, Zendaya और Charlize Theron जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण Christopher Nolan के साथ उनकी Producing Partner और पत्नी Emma Thomas ने किया है। भारतीय दर्शकों के बीच Nolan की फिल्मों का काफी क्रेज रहता है, इसलिए उनके इस दौरे को लेकर काफी चर्चा है।