Lucknow में चिराग पासवान का सपा और कांग्रेस पर हमला, बोले- जात-मजहब में बांटकर किया राज
UP/Lucknow: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष Chirag Paswan ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों पार्टियों ने लोगों को जाति और धर्म के
UP/Lucknow: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष Chirag Paswan ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों पार्टियों ने लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर सत्ता हासिल की है। चिराग पासवान ने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों की जवाबदेही तय की जाए।
चिराग पासवान 5 जुलाई, 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपने पिता Ram Vilas Paswan की जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा यह नैरेटिव कि संविधान और आरक्षण खतरे में हैं, पूरी तरह गलत है।
पासवान ने भरोसा दिलाया कि जब तक वह जीवित हैं, आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन पार्टियों ने चुनाव के दौरान भ्रम फैलाया, असल में उन्हीं लोगों ने बाबा साहेब और संविधान का अपमान किया है।
यह पूरा आयोजन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का हिस्सा था। चिराग पासवान ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी UP विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। सीटों के बंटवारे और गठबंधन पर अंतिम फैसला राज्य की इकाई द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर विकास के लिए काम करें और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलें।