Lucknow एयरपोर्ट पर उतरी काठमांडू जाने वाली फ्लाइट, खराब मौसम के कारण बदला रास्ता
Lucknow: काठमांडू जा रही चाइना सदर्न एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। रविवार देर रात जब विमान काठमांडू पहुंचने वाला था, तब वहां भा
Lucknow: काठमांडू जा रही चाइना सदर्न एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। रविवार देर रात जब विमान काठमांडू पहुंचने वाला था, तब वहां भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण लैंडिंग संभव नहीं थी, जिसके बाद पायलट ने विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया।
यह फ्लाइट CSN 3067 थी, जो चीन के ग्वांगझू से उड़ान भरकर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रही थी। एयरबस A320neo विमान में कुल 159 यात्री सवार थे। भारतीय समयानुसार रात 10:57 बजे इस फ्लाइट को डायवर्ट किया गया और रात 11:18 बजे यह सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कर गई।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान को वापस काठमांडू भेजने का फैसला वहां के मौसम की स्थिति देखकर लिया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी अगली उड़ान की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।
बता दें कि 26 जुलाई को काठमांडू में मौसम काफी खराब था, जहां भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई थी। इस वजह से केवल अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट ही नहीं, बल्कि रविवार को लखनऊ से दुबई, बेंगलुरु, मुंबई और मस्कट जाने वाली कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।