Lucknow एयरपोर्ट पर उतरा काठमांडू जाने वाला विमान, खराब मौसम के कारण बदला रास्ता

Lucknow: चीन के ग्वांगझू से काठमांडू जा रही एक इंटरनेशनल फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। रविवार रात नेपाल में अचानक मौसम बिगड़ गया था, जिसके कारण विमान को इम

Lucknow: चीन के ग्वांगझू से काठमांडू जा रही एक इंटरनेशनल फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। रविवार रात नेपाल में अचानक मौसम बिगड़ गया था, जिसके कारण विमान को इमरजेंसी में डायवर्ट करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या CZ3067 रात 10:30 बजे काठमांडू पहुँचने वाली थी। लेकिन वहां के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने खराब मौसम और विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा गया और यह रात 11 बजकर 18 मिनट पर लखनऊ में उतरा।

इस विमान में कुल 159 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट एयरबस A320neo मॉडल की थी। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि काठमांडू में रविवार रात को बारिश और खराब मौसम के कारण विमान संचालन में दिक्कतें आ रही थीं, इसी वजह से सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया।