China के जूते कारखाने में भीषण आग, 28 लोगों की मौत, मालिक हिरासत में

World : चीन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित एक जूते बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 28 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह घटना फुजियान प्रांत के जिनजियांग इलाके में गुरु

World : चीन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित एक जूते बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 28 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह घटना फुजियान प्रांत के जिनजियांग इलाके में गुरुवार दोपहर को हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह आग Huiteng Shoes फैक्ट्री में लगी, जो जिनजियांग के चेन्दई टाउनशिप में स्थित है। बताया जा रहा है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर बने वर्कशॉप और गोदाम से शुरू हुई थी। फैक्ट्री में जूतों के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल, गोंद और अन्य कच्चे माल का ढेर लगा था, जिसकी वजह से आग बहुत तेजी से फैली। सीढ़ियों पर सामान रखा होने के कारण लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत आई और बचाव कार्य में भी बाधा पहुंची।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में 237 मजदूर और दो बाहरी लोग मौजूद थे। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद 213 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मरने वालों में दो लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया। आग बुझाने के लिए जिनजियांग और क्वानझोउ शहर के फायर विभाग से कुल 500 से ज्यादा दमकलकर्मी और 35 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। गुरुवार शाम करीब 4 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना पर दुख जताया है और मलबे में फंसे लोगों की खोज और बचाव के लिए पूरी ताकत लगाने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मामले की तेजी से जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी आपदा प्रबंधन के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए Huiteng Shoes कंपनी के मालिक और अन्य जिम्मेदार लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही कंपनी के बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है ताकि आग लगने की असली वजह का पता लगाया जा सके।