Mumbai Local में सफर होगा आसान, 15 अगस्त से 54 ट्रेनें चलेंगी 15 डिब्बों के साथ, क्षमता में 25% की बढ़ोत्तरी
Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास रहने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे 15 अगस्त 2026 से अपनी 15-कार लोकल ट्रेन सेवाओं का विस्तार करने जा रहा है। इस बदलाव से मेन लाइन पर चलने वाली 22 और ट्रेनों में डि
Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास रहने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे 15 अगस्त 2026 से अपनी 15-कार लोकल ट्रेन सेवाओं का विस्तार करने जा रहा है। इस बदलाव से मेन लाइन पर चलने वाली 22 और ट्रेनों में डिब्बों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 की जाएगी, जिससे कुल 15-कार सेवाओं की संख्या अब 54 हो जाएगी।
सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. स्वप्निल नीला ने बताया कि हर ट्रेन में तीन अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को ले जाने की क्षमता में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। यह सुविधा मुख्य रूप से CSMT-कर्जत और खोपोली साउथ ईस्ट लाइन पर मिलेगी, जिससे अंबरनाथ, बदलापुर, कर्जत और खोपोली जाने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। कुल 1,820 लोकल सेवाओं में से अब 54 ट्रेनें 15 डिब्बों वाली होंगी, जिनमें पीक ऑवर्स की 11 सेवाएं भी शामिल हैं।
लोकल ट्रेनों में हुए मुख्य बदलाव
| विवरण | |
|---|---|
| पीक ऑवर सेवाएं | अंबरनाथ-CSMT (सुबह 8:27), खोपोली-कर्जत (सुबह 10:00), CSMT-अंबरनाथ (शाम 7:42) और CSMT-कर्जत (शाम 7:50) अब 15 डिब्बों वाली होंगी |
| फास्ट ट्रेनें | CSMT-खोपोली (रात 10:57) और CSMT-अंबरनाथ (रात 12:05) अब स्लो की जगह फास्ट चलेंगी और 15 डिब्बों की होंगी |
| रूट बदलाव | खोपोली-परेल लोकल अब दादर से चलेगी और इसका नाम खोपोली-दादर लोकल होगा |
| रद्द सेवा | दादर-अंबरनाथ 15-कार लोकल (रात 11:23) मेंटेनेंस के कारण हर शनिवार को नहीं चलेगी |
बता दें कि इससे पहले 20 जुलाई 2026 को भी 10 सेवाओं को 12 से 15 डिब्बों में बदला गया था, जिससे कुल संख्या 22 से बढ़कर 32 हुई थी। यह सब प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने और यार्ड रिमॉडलिंग जैसे बुनियादी सुधारों के बाद संभव हो पाया है।