CBSE Class 10th Result: दूसरी बोर्ड परीक्षा से बढ़ा पास प्रतिशत, 3 लाख से ज्यादा छात्रों के नंबर सुधरे
Delhi: CBSE ने कक्षा 10वीं की पहली ever दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया है। इस नई व्यवस्था से छात्रों को काफी फायदा मिला है और 2026 बैच का कुल पास प्रतिशत बढ़कर 96.78% हो गया है। बड़ी संख्या में छात
Delhi: CBSE ने कक्षा 10वीं की पहली ever दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया है। इस नई व्यवस्था से छात्रों को काफी फायदा मिला है और 2026 बैच का कुल पास प्रतिशत बढ़कर 96.78% हो गया है। बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने नंबर सुधारने के लिए इस मौके का इस्तेमाल किया।
CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस दूसरी परीक्षा में कुल 6.63 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 5.13 लाख से ज्यादा छात्र ऐसे थे जो अपने पुराने नंबर बढ़ाना चाहते थे। अच्छी बात यह रही कि इनमें से लगभग 60% यानी 3,08,095 छात्रों के अंकों में सुधार हुआ है। कंपार्टमेंट कैटेगरी के छात्रों के लिए भी यह परीक्षा मददगार रही, जहाँ 1,49,822 में से 78,503 छात्र पास हुए और पास प्रतिशत 52.40% रहा।
यह दो-चरण वाली परीक्षा प्रणाली National Education Policy (NEP) 2020 की सिफारिशों पर शुरू की गई है। नियम के मुताबिक पहली बोर्ड परीक्षा सभी के लिए जरूरी थी, जबकि दूसरी परीक्षा वैकल्पिक रखी गई। छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से अधिकतम तीन विषयों में अपने नंबर सुधार सकते थे। बोर्ड ने ‘बेहतर स्कोर’ का नियम अपनाया, जिसका मतलब है कि दोनों परीक्षाओं में से जिस परीक्षा में ज्यादा नंबर होंगे, वही फाइनल रिजल्ट में जोड़े गए।
छात्र अपना डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के पोर्टल (results.digilocker.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। रेगुलर छात्रों को मार्कशीट उनके स्कूल के जरिए मिलेगी, जबकि प्राइवेट उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड पते पर भेजी जाएगी। दिल्ली के ईस्ट और वेस्ट के प्राइवेट छात्र अपने एग्जाम सेंटर से भी मार्कशीट ले सकते हैं।