UP के 5 जिलों में CBI की छापेमारी, अमेठी में 4 करोड़ के सरकारी धन के गबन का मामला

UP/Amethi : उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में बुधवार सुबह CBI की टीम ने एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई अमेठी में सरकारी धन के करीब 4 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में की गई है। लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में क

UP/Amethi : उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में बुधवार सुबह CBI की टीम ने एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई अमेठी में सरकारी धन के करीब 4 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में की गई है। लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में कुल 14 ठिकानों पर जांच टीम पहुंची और जरूरी दस्तावेज जब्त किए।

यह पूरा मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के आदेश के बाद सामने आया है। कोर्ट ने 25 मई 2026 को ‘श्रवण कुमार द्विवेदी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य’ याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच CBI को सौंपने का निर्देश दिया था। इसके बाद 8 जून 2026 को CBI ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज किया।

जांच में पता चला कि यह घोटाला बेसिक शिक्षा विभाग, गौरीगंज (अमेठी) से जुड़ा है। अमेठी के जिला मजिस्ट्रेट संजय चौहान के मुताबिक, यह पैसा शिक्षकों और अन्य पात्र लाभार्थियों के बकाया भुगतान के लिए था, जिसे निजी बैंक खातों में भेजकर गबन कर लिया गया। CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB), लखनऊ ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

इस मामले में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोगों के नाम सामने आए हैं:

नाम पद/भूमिका
मनोज कुमार मालवीय तत्कालीन कनिष्ठ लेखा लिपिक, बेसिक शिक्षा विभाग
अभिषेक सिंह ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर
शिवम कुमार पांडे ब्लॉक एमआईएस कोऑर्डिनेटर
श्रवण कुमार द्विवेदी प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, बेचूगढ़
शैलेश चंद्र शुक्ला सहायक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय, पूरे शिवदास गुदुर

छापेमारी के दौरान CBI ने कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने साजिश रचकर सरकारी खजाने से पैसे अवैध तरीके से बैंक खातों में ट्रांसफर किए। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल था और पैसे का इस्तेमाल कहां किया गया।