Delhi में होगा BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026, इंदिरा गांधी स्टेडियम में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी

Delhi: राजधानी दिल्ली में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। साल 2026 में दिल्ली शहर BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस बड़े आयोजन के लिए इंदिरा गांध

Delhi: राजधानी दिल्ली में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। साल 2026 में दिल्ली शहर BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस बड़े आयोजन के लिए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम को वेन्यू चुना गया है।

यह टूर्नामेंट का 30वां संस्करण होगा। भारत के लिए यह खास मौका है क्योंकि साल 2009 के बाद पहली बार यह चैंपियनशिप भारत में वापस आ रही है। Badminton World Federation (BWF) ने इसकी पुष्टि की है। इस इवेंट का आयोजन Badminton Association of India (BAI) द्वारा किया जाएगा।

इस चैंपियनशिप में Men’s Singles, Women’s Singles, Men’s Doubles, Women’s Doubles और Mixed Doubles की प्रतियोगिताएं होंगी। यह एक Grade 1 इवेंट है, जिसका मतलब है कि इसमें खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा रैंकिंग पॉइंट्स मिलेंगे। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल दिए जाएंगे, लेकिन इसमें कोई कैश प्राइज मनी नहीं मिलेगी।

महिला सिंगल्स में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर सबकी नजर रहेगी। इनमें भारत की P.V. Sindhu के साथ कोरिया की An Se Young, चीन की Wang Zhiyi और Chen Yufei, और जापान की Akane Yamaguchi शामिल हैं। भारत का इस टूर्नामेंट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है और 2011 के बाद से हर एडिशन में कम से कम एक मेडल जरूर जीता है। P.V. Sindhu भारत की सबसे सफल खिलाड़ी रही हैं।