Delhi में BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की तैयारियां तेज, ‘Peacko’ बना ऑफिशियल मैस्कॉट

Delhi: राजधानी दिल्ली में बैडमिंटन के सबसे बड़े टूर्नामेंट BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की हलचल बढ़ गई है। शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और BAI अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने टूर्नामेंट के ऑफिशियल मैस्कॉट &#82

Delhi: राजधानी दिल्ली में बैडमिंटन के सबसे बड़े टूर्नामेंट BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की हलचल बढ़ गई है। शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और BAI अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने टूर्नामेंट के ऑफिशियल मैस्कॉट ‘Peacko’ और चैंपियनशिप एंथम को लॉन्च किया। इस इवेंट के साथ ही टूर्नामेंट के लिए आखिरी 30 दिनों की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

यह वर्ल्ड चैंपियनशिप 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेली जाएगी। टूर्नामेंट का मैस्कॉट ‘Peacko’ भारतीय मोर से प्रेरित है, जो देश के गर्व और दिल्ली की संस्कृति को दर्शाता है। लॉन्च किए गए एंथम में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जैसे भारत के 16 दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स से भारत की ग्लोबल इमेज बेहतर होती है और भारतीय खिलाड़ियों को अपने घर में खेलने का मौका मिलता है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री और BAI अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे भारतीय बैडमिंटन के लिए एक बड़ा पल बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश के खेल इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी और युवा खिलाड़ी प्रेरित होंगे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) मिलकर कर रहे हैं। भारत की ओर से पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा जैसे बड़े नामों के खेलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट BWF के स्टैंडर्ड नियमों के तहत होगा, जिसमें कोर्ट और स्कोरिंग के अपडेटेड नियमों का पालन किया जाएगा।