Basti में BSF जवान का निधन, दो महीने से पैरालिसिस से जूझ रहे थे ASI परशुराम
Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के रुधौली थाना क्षेत्र के बांसखोर खुर्द गांव के रहने वाले बीएसएफ (BSF) के सहायक उप निरीक्षक परशुराम का निधन हो गया है। 58 वर्षीय परशुराम पिछले दो महीनों
Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के रुधौली थाना क्षेत्र के बांसखोर खुर्द गांव के रहने वाले बीएसएफ (BSF) के सहायक उप निरीक्षक परशुराम का निधन हो गया है। 58 वर्षीय परशुराम पिछले दो महीनों से पैरालिसिस की बीमारी से लड़ रहे थे।
परशुराम का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। काफी कोशिशों के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।