Delhi की बिजली व्यवस्था होगी और बेहतर, BSES और SmartWatt ने मिलाया हाथ, AI से सुधरेगा नेटवर्क

Delhi: राजधानी दिल्ली के बिजली नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है। BSES Rajdhani Power Ltd. (BRPL) और अबू धाबी की कंपनी SmartWatt Consulting and Integrated Energy Services LLC ने ‘Muruna Initiativ

Delhi: राजधानी दिल्ली के बिजली नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है। BSES Rajdhani Power Ltd. (BRPL) और अबू धाबी की कंपनी SmartWatt Consulting and Integrated Energy Services LLC ने ‘Muruna Initiative’ के तहत हाथ मिलाया है। यह डील नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दूतावास में फाइनल की गई।

इस साझेदारी का मुख्य मकसद दिल्ली के बिजली ग्रिड को पहले से ज्यादा स्मार्ट और मजबूत बनाना है। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और डिस्ट्रीब्यूटेड एनर्जी रिसोर्सेज जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे शहर में बिजली की सप्लाई और मैनेजमेंट के तरीके में सुधार आएगा।

SmartWatt एक अबू धाबी बेस्ड कंपनी है जो एनर्जी सेक्टर में कंसल्टिंग और इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस देती है। वहीं BSES दिल्ली की एक प्रमुख बिजली वितरण कंपनी है। दोनों मिलकर अब दिल्ली के बिजली नेटवर्क को अपग्रेड करेंगे ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।