Dubai में ब्रिटिश इन्फ्लुएंसर Big Frank ने अपनाया इस्लाम, पत्नी और बच्चों के साथ शुरू की नई जिंदगी

World: ब्रिटेन के मशहूर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर Luke Franklin, जिन्हें दुनिया Big Frank के नाम से जानती है, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस्लाम धर्म अपना लिया है। उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक या

World: ब्रिटेन के मशहूर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर Luke Franklin, जिन्हें दुनिया Big Frank के नाम से जानती है, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस्लाम धर्म अपना लिया है। उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया पर अपने लाखों फॉलोअर्स के साथ साझा की है।

Big Frank ने 28 जुलाई 2026 को UAE के अजमान शहर की एक मस्जिद में शहादा पढ़कर आधिकारिक तौर पर इस्लाम स्वीकार किया। इसके बाद 29 और 30 जुलाई के बीच उन्होंने एक भावुक वीडियो जारी कर दुनिया को इस बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जून 2026 के मध्य में ही उन्हें ईश्वर के अस्तित्व का अहसास होने लगा था, जिसके बाद उन्होंने गहराई से रिसर्च की और कुरान पढ़ा।

इस सफर में उन्हें उनके दोस्त Mark और प्र्रेचर Faris Al Hammadi से काफी गाइडेंस मिला। Big Frank ने कहा कि UAE में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के व्यवहार, उनकी दयालुता और आपसी भाईचारे ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उनके इस फैसले के बाद उनकी पत्नी ने भी इस्लाम अपनाने का निर्णय लिया, जिससे यह उनके पूरे परिवार की एक साझा यात्रा बन गई।

Big Frank के अनुसार, इस्लाम अपनाने से उनके जीवन में मानसिक शांति, स्पष्टता और एक नया मकसद आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका यह अनुभव दुनिया भर के लोगों के लिए प्यार, शांति और सकारात्मक बदलाव का संदेश फैलाएगा।