Delhi में BRICS समिट की तैयारी, सितंबर में आएंगे पुतिन और शी जिनपिंग

Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को BRICS समिट का आयोजन होने जा रहा है। इस बड़े कार्यक्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आने की पूरी उम्मीद है। प्रधानमंत्री

Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को BRICS समिट का आयोजन होने जा रहा है। इस बड़े कार्यक्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आने की पूरी उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों नेताओं को न्योता भेजा था, जिसे उन्होंने आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है।

इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी की जा रही हैं। सुरक्षा इंतजामों की निगरानी के लिए चीन के अधिकारी दिल्ली पहुंच चुके हैं। साथ ही भारत के विदेश सचिव ने बीजिंग में जाकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग का यह दौरा अक्टूबर 2019 के बाद उनका पहला भारत दौरा होगा।

भारत 2026 के लिए BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। इस बार की समिट की थीम ‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ रखी गई है। समिट के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक अलग द्विपक्षीय बैठक भी होगी।

इस ग्रुप में अब कुल 11 देश शामिल हैं, जिनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। इससे पहले जून में गुरुग्राम में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक भी हुई थी, जिसका विषय ‘सर्वेषां ऊर्जम्’ यानी सभी के लिए ऊर्जा था।