Bihar में दरोगा बनने का मौका, BPSSC ने निकाली 150 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख और योग्यता

Bihar: बिहार पुलिस में दरोगा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने स्पेशल ब्रांच में सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों के लिए भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शु

Bihar: बिहार पुलिस में दरोगा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने स्पेशल ब्रांच में सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों के लिए भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं. यह भर्ती गृह विभाग के तहत स्पेशल ब्रांच में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सामान्य बंद संवर्ग) के पदों को भरने के लिए की जा रही है.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 1 अगस्त 2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2025 को अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 20 साल होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है. लिखित परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे और गलत जवाब देने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी जिसे पास करना अनिवार्य है.

चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता जैसी सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये रखा गया है. साथ ही महिला उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में 35 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण भी दिया गया है.