Bihar: BPSC की 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 26 जुलाई को होने वाली थी परीक्षा, नई तारीख का इंतजार

Bihar: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। आयोग ने शनिवार को एक जरूरी सूचना जार

Bihar: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। आयोग ने शनिवार को एक जरूरी सूचना जारी कर अभ्यर्थियों को इस बदलाव के बारे में बताया है।

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से परीक्षा निर्धारित तिथि पर नहीं हो पाएगी। हालांकि, आयोग ने इन कारणों का विस्तार से जिक्र नहीं किया है। परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी इस नोटिस में सिर्फ अपरिहार्य कारणों की बात कही गई है। इस फैसले के बाद उन हजारों छात्रों के बीच चर्चा शुरू हो गई है जो लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे।

BPSC ने साफ किया है कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। सही और सटीक जानकारी के लिए केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट और उनके आधिकारिक माध्यमों पर ही नजर रखें।

वहीं, शिक्षा विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा स्थगित होने से निराश न हों। उन्होंने कहा है कि यह समय अपनी तैयारी को और मजबूत करने का है, इसलिए नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखें। नई तारीख तय होने के बाद आयोग संशोधित कार्यक्रम जारी करेगा।