Mumbai में स्ट्रीट वेंडर्स की शिकायतों के लिए BMC बनाएगी कमेटी, जज करेंगे विवादों का निपटारा
Maharashtra: मुंबई में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं को दूर करने के लिए BMC ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब वेंडर्स की शिकायतों और आपसी विवादों को सुलझाने के लिए एक तीन सदस्यीय ‘ग्रीवेंस रिड
Maharashtra: मुंबई में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं को दूर करने के लिए BMC ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब वेंडर्स की शिकायतों और आपसी विवादों को सुलझाने के लिए एक तीन सदस्यीय ‘ग्रीवेंस रिड्रेसल एंड डिस्प्यूट रिज़ॉल्यूशन कमेटी’ बनाई जाएगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि रेहड़ी-पटरी वालों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
इस कमेटी की कमान सिटी सिविल कोर्ट के एक मौजूदा या रिटायर्ड जज के हाथों में होगी। यह कमेटी अगले पांच साल तक काम करेगी। इसके अलावा, जज के साथ दो अनुभवी प्रोफेशनल सदस्य भी होंगे। इन सदस्यों के लिए BMC ने कुछ शर्तें रखी हैं, जैसे उनकी उम्र 35 से 65 साल के बीच होनी चाहिए और उनके पास सरकारी स्तर का अनुभव या सामाजिक कार्यों में कम से कम 10 साल का अनुभव होना जरूरी है।
यह पूरी व्यवस्था स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट की धारा 20 के तहत बनाई जा रही है। इस कमेटी का मुख्य काम लाइसेंस, दुकान लगाने की जगह और जुर्माने से जुड़े विवादों को सुलझाना होगा।
इसी के साथ एक और महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि अगले एक हफ्ते के भीतर टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) का भी गठन किया जाएगा। यह कमेटी उन करीब 48,000 पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को दुकान लगाने के लिए तय जगह आवंटित करेगी, जिन्हें BMC ने पहले ही QR कोड वाले पहचान पत्र दे दिए हैं।