Mumbai में SevenHills Hospital का लीज Capri Global को मिला, BMC की कमेटी ने दी मंजूरी

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मारोल इलाके में स्थित SevenHills Hospital को अब Capri Global Ventures Pvt Ltd चलाएगी। BMC की इम्प्रूवमेंट कमेटी ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस फैसले के दौरान सदन मे

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मारोल इलाके में स्थित SevenHills Hospital को अब Capri Global Ventures Pvt Ltd चलाएगी। BMC की इम्प्रूवमेंट कमेटी ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस फैसले के दौरान सदन में काफी हंगामा हुआ और विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया।

यह अस्पताल काफी समय से बंद पड़ा था, जिसे अब फिर से शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत इसे 1,500 बेड वाले एक नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। आम जनता के लिए इसमें खास इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 20% बेड (300 बेड) और 20% OPD सेवाएं BMC के मरीजों के लिए रिजर्व रहेंगी। इन मरीजों का इलाज, दवाइयां और जांच नगर निगम की दरों पर ही की जाएगी।

Capri Global को यह लीज 30 साल के लिए दी गई है, जिसे आगे 30 साल और बढ़ाया जा सकता है। इस अस्पताल को चलाने के लिए Reliance Foundation भी Capri Global को इक्विटी के जरिए सपोर्ट करेगा। कंपनी अगले पांच सालों में इस फैसिलिटी को बेहतर बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। साथ ही, Capri Global बकाया लीज रेंट और प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर BMC को 183.51 करोड़ रुपये चुकाएगी।

इस फैसले का Shiv Sena (UBT) और Congress ने विरोध किया है। कांग्रेस नेता अशरफ अजमी ने आरोप लगाया कि लीज की शर्तें निजी कंपनी के पक्ष में ज्यादा हैं। वहीं, शिवसेना (UBT) की विशाखा राउत ने कहा कि कोरोना काल में BMC ने इस अस्पताल को अच्छे से चलाया था, इसलिए इसे निजी हाथों में देने की जरूरत नहीं थी। विपक्षी सदस्यों का मानना है कि BMC के पास खुद अस्पताल चलाने के लिए पर्याप्त पैसा है।