Mumbai में NSCI पर BMC का बड़ा एक्शन, 30 दिनों के लिए सभी कमर्शियल इवेंट्स पर लगी रोक
Maharashtra: मुंबई के Worli इलाके में स्थित National Sports Club of India (NSCI) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। BMC ने क्लब के सभी कमर्शियल कार्यक्रमों को 29 जुलाई 2026 से अगले 30 दिनों के लिए रोकने का आदेश दिया है। यह कदम 199
Maharashtra: मुंबई के Worli इलाके में स्थित National Sports Club of India (NSCI) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। BMC ने क्लब के सभी कमर्शियल कार्यक्रमों को 29 जुलाई 2026 से अगले 30 दिनों के लिए रोकने का आदेश दिया है। यह कदम 1993 के लीज एग्रीमेंट के नियमों को तोड़ने के आरोप में उठाया गया है।
मामला तब सामने आया जब Comptroller and Audit General (CAG) और Public Accounts Committee (PAC) ने एक ऑडिट किया। इस जांच में पता चला कि साल 2020 से 2025 के बीच NSCI में हुए कुल 207 कार्यक्रमों में से 194 कार्यक्रम कमर्शियल थे। यानी लगभग 93.72% इवेंट्स बिजनेस या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए हुए, जबकि लीज की शर्त के मुताबिक इस जमीन का इस्तेमाल मुख्य रूप से खेलों को बढ़ावा देने के लिए होना चाहिए था।
BMC ने बताया कि NSCI ने इस मामले में जो सफाई दी वह संतोषजनक नहीं थी और क्लब उस मकसद को पूरा करने में नाकाम रहा जिसके लिए उसे जमीन दी गई थी। इससे पहले अगस्त 2025 में PAC की टीम ने क्लब परिसर का दौरा किया था और अक्टूबर 2025 में BMC ने NSCI को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
अब BMC के नए आदेश के मुताबिक, अगले 30 दिनों तक क्लब में केवल सरकारी, नागरिक और खेल से जुड़े कार्यक्रमों की ही अनुमति होगी। किसी भी नए कमर्शियल इवेंट की मंजूरी नहीं दी जाएगी और पहले से तय कार्यक्रमों को भी रद्द करना होगा। साथ ही, NSCI को इस अवधि के भीतर मांगी गई पूरी जानकारी जमा करनी होगी। इस विवाद में Cineyug World Wide LLP के साथ हुए एक सब-लाइसेंस समझौते की वित्तीय जानकारी न देने का मामला भी शामिल है।