Mumbai में Blinkit स्टोर का लाइसेंस रद्द, रेड में मिले कॉकरोच और एक्सपायर्ड खाना

Maharashtra: मुंबई के मालाड वेस्ट इलाके में Blinkit के एक स्टोर की हालत देख प्रशासन हैरान रह गया। महाराष्ट्र FDA ने इस स्टोर का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है क्योंकि यहां साफ-सफाई और सामान रखने के नियमों की जमकर धज्जिया

Maharashtra: मुंबई के मालाड वेस्ट इलाके में Blinkit के एक स्टोर की हालत देख प्रशासन हैरान रह गया। महाराष्ट्र FDA ने इस स्टोर का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है क्योंकि यहां साफ-सफाई और सामान रखने के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं। अब इस आउटलेट पर किसी भी तरह का फूड बिजनेस करने पर रोक लगा दी गई है।

FDA की टीम ने 7 अगस्त 2026 को इस स्टोर की जांच की थी। निरीक्षण के दौरान वहां बहुत बुरा हाल मिला। फल और सब्जियों के स्टॉक पर भारी मात्रा में कॉकरोच पाए गए। इसके अलावा कोल्ड रूम में रखे गए पैकेट बंद खाने के सामान एक्सपायर हो चुके थे और उनके साथ छेड़छाड़ भी की गई थी। स्टोर में खाने-पीने की चीजें सीधे फर्श पर और जंग लगे हुए रैक पर रखी हुई मिलीं।

नियमों का उल्लंघन विवरण
साफ-सफाई कोल्ड स्टोरेज गंदा था और पेस्ट कंट्रोल की कोई व्यवस्था नहीं थी
वेस्ट मैनेजमेंट कचरा प्रबंधन और कर्मचारियों की पर्सनल हाइजीन बहुत खराब थी
स्वास्थ्य रिकॉर्ड वर्कर्स के मेडिकल चेकअप और हेल्थ रिकॉर्ड्स की कमी थी
स्टोरेज तरीका FIFO और FEFO (पहले आने वाला सामान पहले निकालना) का पालन नहीं किया गया
सुरक्षा कर्मचारियों के पास जरूरी पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) नहीं थे

यह कार्रवाई फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 की धारा 32(3) के तहत की गई है। यह सस्पेंशन 27 जुलाई 2026 से लागू माना गया है। महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने साफ कहा है कि कोई भी संस्थान जांच से ऊपर नहीं है। राज्य सरकार ‘Safe Food, Safe Maharashtra’ अभियान के तहत अब सिर्फ लाइसेंस होने से काम नहीं चलेगा, बल्कि नियमित टेस्टिंग और रिकॉर्ड के जरिए फूड सेफ्टी साबित करनी होगी।

क्विक कॉमर्स सेक्टर में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले जुलाई के आखिर में पुणे में भी Blinkit के एक वेयरहाउस का लाइसेंस सस्पेंड किया गया था। पिछले साल भी पुणे और Zepto के वेयरहाउस पर ऐसी कार्रवाई हुई थी। इस पूरे मामले पर Blinkit की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।