Mumbai में Blinkit के वेयरहाउस में मिले कॉकरोच, Buldhana में Reliance Retail से जब्त हुई मिलावटी काजू कतली

Maharashtra: मुंबई और बुलढाणा में फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई के मलाड इलाके में Blinkit के एक स्टोर में भारी मात्रा में कॉकरोच पाए गए, जिसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। वहीं बुलढाणा में रिलायंस रिट

Maharashtra: मुंबई और बुलढाणा में फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई के मलाड इलाके में Blinkit के एक स्टोर में भारी मात्रा में कॉकरोच पाए गए, जिसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। वहीं बुलढाणा में रिलायंस रिटेल के एक आउटलेट से खराब मिठाई जब्त की गई है।

मुंबई के मलाड (वेस्ट) में स्थित Blink Commerce Private Limited के वेयरहाउस की जांच 7 अगस्त 2026 को की गई थी। जांच के दौरान फल और सब्जियों के स्टोरेज एरिया में बड़ी संख्या में कॉकरोच मिले। यहां गंदगी इतनी ज्यादा थी कि सामान जंग लगे रैक और सीधे फर्श पर रखा हुआ था। कोल्ड स्टोरेज की सफाई सही नहीं थी और पेस्ट कंट्रोल का भी कोई इंतजाम नहीं था। इसके अलावा कर्मचारियों के हेल्थ रिकॉर्ड नहीं मिले और एक्सपायर हो चुका सामान भी वहां रखा था। इन गड़बड़ियों की वजह से 27 जुलाई 2026 से ही कंपनी का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। अब यह यूनिट कोई भी खाने-पीने का सामान नहीं बेच सकती।

दूसरी तरफ, बुलढाणा के ARD Cinemall में स्थित Reliance Retail आउटलेट पर 8 अगस्त 2026 को FDA की टीम पहुंची। यहां ‘Laxmi Narayan’ ब्रांड की काजू कतली में जिंदा लार्वा होने की शिकायत मिली थी। अधिकारियों ने वहां से 54 डिब्बे काजू कतली जब्त की, जिसका कुल वजन 11.340 किलो और कीमत 10,238 रुपये बताई गई है। मिठाई के सैंपल लैब भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe ने बताया कि पूरे राज्य में फूड सेफ्टी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 25 मई से 31 जुलाई के बीच कुल 3,137 दुकानों और वेयरहाउस की जांच हुई। इस दौरान 165 लाइसेंस सस्पेंड किए गए और करीब 55.72 करोड़ रुपये की असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त या नष्ट की गई।