UP में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ दौरा, हरदोई से 500 वाहनों का काफिला पहुंचेगा
UP/Lucknow: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे. इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है. उनके स्वागत के लिए
UP/Lucknow: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे. इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है. उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं.
हरदोई इकाई की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए 4 जुलाई को 500 से अधिक वाहनों का एक बड़ा काफिला लखनऊ रवाना होगा. इस काफिले में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे. लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक कुल 42 स्वागत मंच बनाए जाएंगे. पूरे रास्ते को पार्टी के झंडों और बैनरों से सजाया गया है. लखनऊ के 110 पार्षदों को 30 टोलियों में बांटकर स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत करेंगे.
नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आ रहे हैं. वह यहां प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे. इस दौरान वह भाजपा के सभी 98 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों से मिलकर जमीनी हालात की जानकारी लेंगे. उनका मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करना है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुसार, इस दौरे से संगठन के कार्यों को नई गति मिलेगी और चुनावी तैयारियां और बेहतर होंगी.