UP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का लखनऊ दौरा आज से, 18 किमी लंबा रोड शो और दिग्गजों से होगी मुलाकात

UP/Lucknow : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 4 और 5 जुलाई 2026 को लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि नई राज्य टीम बनने के बाद उनका यह पहला यूपी दौरा है। अगले साल होने वाले व

UP/Lucknow : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 4 और 5 जुलाई 2026 को लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि नई राज्य टीम बनने के बाद उनका यह पहला यूपी दौरा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और नई रणनीति बनाने के लिए यह प्रवास काफी अहम माना जा रहा है।

नितिन नबीन के लखनऊ पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से लेकर हजरतगंज स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला जाएगा। यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नबीन का यह दौरा संगठन के लिए प्रेरणादायक है और इससे चुनावी तैयारियों को नई रफ्तार मिलेगी।

दौरे के पहले दिन यानी 4 जुलाई को वह पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक बैठकें करेंगे और श्री हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। साथ ही सांसदों, विधायकों और यूपी भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक होगी। शाम को पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह के निवास पर बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा होगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके लिए डिनर होस्ट करेंगे।

दूसरे दिन 5 जुलाई को नितिन नबीन का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। वह पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ ‘टी डिस्कशन’ करेंगे और यूपी एनडीए के नेताओं के साथ एक संयुक्त बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा वह राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल जाएंगे और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संगठन की जमीनी पकड़ को समझने के लिए वह बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के घर भी जाएंगे।