Bihar के युवाओं का अनोखा अंदाज, स्केटिंग करते हुए देवघर पहुंचेंगे कांवड़िए
Bihar: बिहार के समस्तीपुर, मोतिहारी और वैशाली के कुछ युवाओं ने इस बार बाबा बैद्यनाथ की भक्ति के लिए एक अलग रास्ता चुना है। ये युवा स्केटिंग करते हुए करीब 420 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर देवघर पहुंच रहे हैं। हाईवे पर स्केट
Bihar: बिहार के समस्तीपुर, मोतिहारी और वैशाली के कुछ युवाओं ने इस बार बाबा बैद्यनाथ की भक्ति के लिए एक अलग रास्ता चुना है। ये युवा स्केटिंग करते हुए करीब 420 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर देवघर पहुंच रहे हैं। हाईवे पर स्केटिंग करते हुए उनकी टोली को देख राहगीर हैरान हैं और उनकी काफी चर्चा हो रही है।
युवाओं ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए कोई रोमांच या एडवेंचर नहीं है, बल्कि यह उनकी गहरी आस्था और भक्ति का प्रतीक है। वे स्केटिंग के जरिए अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम तक पहुंचना चाहते हैं।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने भी कई नियम बनाए हैं। सुरक्षा के लिहाज से बिहार पुलिस और अन्य राज्यों की सरकारों ने विशेष यातायात प्रबंधन योजनाएं लागू की हैं। नियमों के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज 75 डेसिबल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और उसकी ऊंचाई 12 फीट तक सीमित रखी गई है।
इसके अलावा, डाक कांवड़ियों के लिए दौड़ लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं, जैसे यात्रा के दौरान बाल न कटवाना, सात्विक भोजन करना और नशा न करना। देवघर में भीड़ को संभालने के लिए एक एलिवेटेड फुटओवरब्रिज बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है, ताकि कांवड़ियों को आने-जाने में आसानी हो।