Bihar में 1074 महिला सिपाहियों की दीक्षांत परेड शनिवार को, DIG कुमार आशीष लेंगे सलामी

Bihar: राज्य की पुलिस फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। शनिवार को 1074 महिला सिपाहियों की दीक्षांत परेड आयोजित की जाएगी। इस खास मौके पर DIG कुमार आशीष परेड की सलामी लेंगे और नए सि

Bihar: राज्य की पुलिस फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। शनिवार को 1074 महिला सिपाहियों की दीक्षांत परेड आयोजित की जाएगी। इस खास मौके पर DIG कुमार आशीष परेड की सलामी लेंगे और नए सिपाहियों का मनोबल बढ़ाएंगे।

इन महिला सिपाहियों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है, जो कुल 38 सप्ताह तक चली। इस कठिन ट्रेनिंग के दौरान उन्हें पुलिसिंग के गुर और अनुशासन सिखाया गया। अब ये सभी महिला सिपाही अलग-अलग जिलों में तैनात होकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की सेवा करने में अपनी भूमिका निभाएंगी।

गौरतलब है कि DIG कुमार आशीष वर्तमान में कोशी रेंज के डीआईजी के रूप में कार्यरत हैं और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय हैं। पुलिस विभाग का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है ताकि महिलाएं समाज में सुरक्षित महसूस करें और पुलिसिंग में महिलाओं की संवेदनशीलता का लाभ आम लोगों को मिल सके।