Bihar में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा, 20 से ज्यादा जिलों के लिए Yellow Alert जारी

Bihar: मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। 11 से 13 अगस्त 2026 तक बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की स्थिति बन

Bihar: मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। 11 से 13 अगस्त 2026 तक बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है।

आज 11 अगस्त को मुख्य रूप से सीमांचल और पूर्वी व दक्षिण-पश्चिमी बिहार में मौसम का असर दिखेगा। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। पटना में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है, जहाँ उमस काफी ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 अगस्त को यह सिस्टम उत्तर बिहार और सीमांचल की तरफ बढ़ेगा। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली और समस्तीपुर में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है। 13 अगस्त तक यह अलर्ट मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बांका और जमुई तक फैल जाएगा। किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश और तेज बौछारों की संभावना ज्यादा है।

IMD पटना के मौसम विज्ञानी कुमार गौरव ने बताया कि बिहार से गुजर रहे मानसून ट्रफ और दो चक्रवाती परिसंचरण की वजह से राज्य में व्यापक बारिश की स्थिति बन रही है। गया, नवादा और अरवल जैसे दक्षिणी जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आम लोगों और किसानों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें। सुरक्षित रहने के लिए इमारतों के अंदर शरण लेने को कहा गया है।