Bihar के 25 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का Yellow Alert, पटना समेत दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी
Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 31 जुलाई को बिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना और दक्षि
Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 31 जुलाई को बिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना और दक्षिण बिहार के इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बांका और कैमूर जैसे जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अररिया, बांका, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भभुआ और पश्चिमी चंपारण में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा हो सकती है।
राज्य के कई अन्य जिलों जैसे मोतिहारी, गोपालगंज, सीवान, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, जमुई और मुंगेर में भी खराब मौसम और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
राजधानी पटना और दक्षिण बिहार की बात करें तो यहाँ भारी बारिश के आसार कम हैं और उमस बनी रहेगी। पटना में हल्की बारिश हो सकती है, जहाँ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
IMD पटना ने बताया कि उत्तरी और पूर्वी बिहार में बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं पहुंच रही हैं, इसलिए वहां बारिश ज्यादा हो रही है। इसके मुकाबले दक्षिण और मध्य बिहार में इन हवाओं का असर कम है, जिसकी वजह से वहां बारिश की कमी देखी जा रही है। इस सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 42% कम वर्षा दर्ज की गई है।