Bihar में छपरा और पूर्णिया समेत 18 जिलों के लिए Yellow Alert, 30 जुलाई से फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

Bihar: राज्य में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को छपरा, पूर्णिया और मोतिहारी समेत 18 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी

Bihar: राज्य में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को छपरा, पूर्णिया और मोतिहारी समेत 18 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन 30 जुलाई से एक बार फिर पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश शुरू हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 26 और 27 जुलाई को अधिकांश हिस्सों में बारिश कम रहेगी, जिससे तापमान बढ़ेगा और उमस बढ़ेगी। शनिवार को मोतिहारी राज्य का सबसे गर्म शहर रहा जहाँ तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, वहीं पटना में भी तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। 26 जुलाई को जिन 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार और अरवल शामिल हैं। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 28 जुलाई से मानसूनी सिस्टम फिर से मजबूत होगा, जिससे मुजफ्फरपुर और वैशाली जैसे इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है। 30 जुलाई से उत्तर और दक्षिण बिहार दोनों तरफ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा। IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।