Bihar: बिहार के लोगों के लिए अब गर्मी का समय शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से जो राहत मिली थी, वह अब खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम पूरी
Bihar: बिहार के लोगों के लिए अब गर्मी का समय शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से जो राहत मिली थी, वह अब खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
तापमान में कितनी बढ़ोत्तरी होगी
पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। शनिवार को तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है, जो धीरे-धीरे बढ़कर शुक्रवार तक 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। अप्रैल महीने में राज्य का अधिकतम तापमान 33 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है।
अभी क्या है मौसम का हाल
शुक्रवार को मोतिहारी में सबसे ज्यादा तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा। राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। किशनगंज जिले में हवा की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है।
अगले कुछ दिनों का तापमान चार्ट
| दिन |
अनुमानित तापमान |
| शनिवार (11 अप्रैल) |
34°C |
| रविवार |
39°C |
| सोमवार |
39°C |
| मंगलवार |
40°C |
| बुधवार |
41°C |
| गुरुवार |
41°C |
| शुक्रवार (17 अप्रैल) |
41°C |