Bihar : बिहार में अप्रैल के महीने में ही जेठ जैसी तपिश महसूस होने लगी है। राज्य के कई हिस्सों में पारा तेजी से चढ़ रहा है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम करवट लेने वाला है, जहां कुछ
Bihar : बिहार में अप्रैल के महीने में ही जेठ जैसी तपिश महसूस होने लगी है। राज्य के कई हिस्सों में पारा तेजी से चढ़ रहा है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम करवट लेने वाला है, जहां कुछ जिलों के लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है, वहीं पटना समेत कई इलाकों में लू का खतरा और बढ़ जाएगा।
किन इलाकों में होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी?
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बिहार के सीमांचल इलाके में 17 अप्रैल के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिले शामिल हैं। दूसरी तरफ, पटना का अधिकतम तापमान 16 अप्रैल को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। रोहतास में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है, जहां तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
लू का अलर्ट और तापमान का हाल
IMD ने बिहार के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 18 और 19 अप्रैल के आसपास इन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। लू के प्रभाव वाले मुख्य जिलों की लिस्ट नीचे दी गई है:
- गया, कैमूर और रोहतास
- औरंगाबाद और नवादा
- जेहानाबाद और अरवल
- बक्सर और भोजपुर
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम केंद्र पटना के मुताबिक, 11 अप्रैल के बाद से बारिश और गरज-चमक का सिलसिला थम गया था, जिससे मौसम शुष्क हो गया। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। इसी वजह से अब राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।