Bihar में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पटना से वैशाली तक 40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा

Bihar: बिहार के कई जिलों में आज 3 जुलाई 2026 को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। मानसून सक्रिय होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली

Bihar: बिहार के कई जिलों में आज 3 जुलाई 2026 को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। मानसून सक्रिय होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, हालांकि जुलाई महीने में कुल बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

आज के मौसम की बात करें तो मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर) और रोहतास के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई समेत 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की संभावना है।

पटना समेत दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कैमूर, सासाराम और गया में तेज बारिश होने के आसार हैं। पटना से वैशाली तक हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। तापमान में भी गिरावट आई है और पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगले कुछ दिनों की बात करें तो 4 से 6 जुलाई के बीच मुजफ्फरपुर, बगहा, मधेपुरा, सहरसा और गोपालगंज समेत उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 5 और 6 जुलाई को पूरे राज्य में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने को लेकर डबल अलर्ट जारी किया गया है।

नेपाल में हो रही भारी बारिश की वजह से कोसी और बागमती जैसी उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें। किसानों को भी खेतों में काम न करने की हिदायत दी गई है।