Bihar में भारी बारिश का अलर्ट, 26 जिलों के लिए Orange Alert जारी, पटना समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश
Bihar: बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 26 जिलों के लिए Orange Alert जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में भारी बारिश, बिजली कड़कन
Bihar: बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 26 जिलों के लिए Orange Alert जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में भारी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी पटना में शुक्रवार से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन जलजमाव की समस्या भी बढ़ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जिन इलाकों में Orange Alert जारी किया गया है वहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी जैसे जिलों के लिए भी चेतावनी दी गई थी। वहीं पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, खगड़िया, जमुई और बांका जैसे जिलों में Yellow Alert जारी किया गया था, जहां बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी।
मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य में व्यापक रूप से बारिश होगी, हालांकि अगले हफ्ते इसकी तीव्रता कम हो सकती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जून में मानसून शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक सामान्य से 53% कम बारिश दर्ज की गई है।
बारिश के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सामान्य बाढ़ अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाए और कटाव रोकने के सभी अधूरे कामों को एक हफ्ते के भीतर पूरा किया जाए।
IMD ने आम लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली कड़कने के समय घरों के अंदर ही रहें। भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।